धनबाद/रांची।सावधान! कोई खूबसूरत युवती खुद को असहाय बताकर आपके घर नौकरी मांगने पहुंचे, तो चौकन्ने हो जाएं। वह आपको लाखों रुपयों का नुकसान पहुंचा सकती है। कोयरीबांध और इसके आसपास के इलाके के आधा दर्जन लोग उसके झांसे में आकर जेवरात और नकदी गवां चुके हैं। वह युवती आमतौर पर सफेद कपड़ों में घरों में पहुंचती है।
गरीबी और मजबूरी का रोना रोकर पेट पालने के लिए नौकरी मांगती है। लोग उसकी बातों में आकर उसे घरेलू कामकाज पर लगा देते हैं। मौका पाते ही वह युवती गहने, रुपए, मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती है। किसी भुक्तभोगी ने अब तक मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। वे खुद ही उसे पकडऩे की कोशिश कर रहे हैं। उधर, वह युवती अपने अगले शिकार की तलाश में है।
आप भी आगे की स्लाईड्स पर क्लिक कर के जानिए पूरा मामला -