विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Big Voice And Vanished Land

हुई जोरदार आवाज़ और गायब हो गयी जमीन, कांप गए लोग!

भास्कर न्यूज. | Sep 22, 2012, 11:42AM IST
 
 

धनबाद. झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के समीप शाह नगर में स्थित बोर्ड उर्दू मध्य विद्यालय में जोरदार आवाज के साथ सुबह में गोफ बन गया। स्कूल परिसर के आसपास की करीब 10 हजार की आबादी में भी दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। कुछ लोगों ने मामले की सूचना पीवी क्षेत्र के भालगोरा कोलियरी प्रबंधन को दी है।

...नहीं तो होता बड़ा हादसा

बताते हैं घटना जहां हुई है, वहां झाविमो सुप्रीमो सह कोडरमा सांसद बाबूलाल मरांडी पिछले दिनों इफ्तार पार्टी में शरीक होने पहुंचे थे। झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के झरिया नगर अध्यक्ष शकील खान ने बताया कि उर्दू बोर्ड होने के कारण शुक्रवार को विद्यालय में छुट्टी थी। इससे स्कूल में बच्चों की उपस्थिति नहीं थी। हादसा और किसी दिन होता तो कई बच्चों की जान मुश्किल में फंस सकती थी।

अल्पसंख्यक वर्ग के 679 बच्चे पढ़ते हैं

सुबह करीब साढ़े छह बजे शाह नगर स्थित बोर्ड उर्दू मध्य विद्यालय के परिसर में करीब साढ़े तीन फीट चौड़ा एवं करीब छह फीट गहरा एक गोफ बन गया। गोफ स्कूल के मुख्य गेट के दाएं तरफ बना है। करीब 10 बजे गोफ का दायरा करीब छह फीट चौड़ा एवं करीब 10 फीट गहरा हो गया था। सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. हाफिज खान व अन्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन लोगों ने गोफ को देखा और मामले की सूचना पार्षद सुमिता दत्ता को दी। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में अल्पसंख्यक वर्ग के 679 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से करीब 70 प्रतिशत छात्राएं हैं। सूचना मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि दीपक दत्ता घटनास्थल पर पहुंचे। दूरभाष पर घटना की सूचना बोर्रागढ़ प्रबंधन को दी।

तालाब भरकर बनाया गया है स्कूल

जिस स्थान पर उर्दू मध्य विद्यालय है, वहां चार दशक पूर्व तालाब था। किसी कारणवश तालाब सूखने के बाद गड्ढे वाला खाली मैदान बन गया था। बाद में बिहार सरकार ने गड्ढे की भराई कर दी और लोहियाबाद मैदान बना दिया। इसी मैदान को मिट्टी, छाई आदि से भराई की गई और विद्यालय खड़ा कर दिया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment