विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Brought Minor For Domestic Work But Robs His Honor

घरेलू काम के लिए लाया नाबालिग को और लूटता रहा उसकी इज्जत

Bhaskar News. | Jul 17, 2012, 10:59AM IST
 
 

रांची. गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी विजय कुमार मिंज के खिलाफ 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विजय कुमार मिंज खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित तीती टोली स्कूल में शिक्षक हैं। महिला थाना प्रभारी शीला टोप्पो ने नाबालिग से सोमवार को बयान लिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पूरे मामले का सुपरविजन डीएसपी सिटी अनुरंजन किस्पोट्टा कर रहें हैं। महिला थाना प्रभारी शीला टोप्पो ने बताया कि दो वर्ष पूर्व 14 साल की उम्र में विजय ने नाबालिग लड़की को मुरहू थाना क्षेत्र स्थित बिंदा गांव से घरेलू काम और अपने तीन वर्षीय बच्चे की देखभाल के लिए लाया था। इस बीच विजय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने 15 दिन पूर्व पूरे मामले की जानकारी विजय की पत्नी शबनम टोप्पो को दी। इसके बाद शबनम नौकरानी को लेकर महिला थाना पहुंच गई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment