हजारीबाग. एक बार फिर खेल और खिलाड़ियों के लिए ख्यात झारखंड की प्रतिभा ने राष्ट्रीय फलक पर दस्तक दी है। हजारीबाग में पली-बढ़ी ऑलराउंडर क्रिकेटर शुभ लक्ष्मी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम शामिल किया गया है। 24 जनवरी से बेंगलुरू में चल रहे चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शुभ को 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में स्थान मिला।
यह जानकारी शुभ के कोच मनोहर सिंह व हजारीबाग के सिविल लाइंस में रह रहे भाई विजय प्रकाश ने दी। बेटी की सफलता पर पिता एएसआई राजेंद्र प्रसाद शर्मा व मां मीना शर्मा ने खुशी जाहिर की है।