विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> CCL Match In Ranchi

धोनी के घर होगा 'महाभारत' : रितेश देशमुख से भिड़ेंगे मनोज तिवारी

Animesh Nachiketa. | Jan 28, 2013, 10:14AM IST
 
 


रांची/जमशेदपुर. फिल्मी सितारों की सेलेब्रिटिज क्रिकेट लीग (सीसीएल) के तीसरे संस्करण में पहली बार शामिल की गयी दो टीमे भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की कप्तानी वाली भोजपुरी दबंग्स और जाने माने अभिनेता रितेश देशमुख की अगुवाई वाली वीर मराठा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 24 फरवरी को एक रोचक मुकाबले में आपस में भिड़ेंगी।


भोजपुरी दंबग्स के प्रवक्ता शशिकांत और मैनेजर विकास ने आज यहां जारी बयान में बताया कि कृत्रिम रौशनी में होने वाला यह टी 20 मैच उनकी टीम का तीसरा लीग मैच होगा। पहला मुकाबला तमिल फिल्म उद्योग की टीम तथा पिछले बार की विजेता चेन्नई राइनोज के खिलाफ नौ फरवरी को कोच्चि में दूसरा मलयालम सिनेमा की टीम केरला स्ट्राइकर्स के खिलाफ बेंगलूर में 16 फरवरी को तथा चौथा पुणे में तेलगु वारियर्स के खिलाफ तीन मार्च को होगा1 भोजपुरी और मराठी उद्योगों के बीच जारी मौजूदा तनातनी के चलते तीसरे मैच का विशेष महत्व होगा।


भोजपुरी के एक और सुपरस्टार रविकिशन भी टीम में शामिल होंगे जबकि वीर मराठा टीम में विख्यात फिल्म निर्माता निर्देशक सह अभिनेता महेश मांजरेकर समेत कई नामी गिरामी चेहरे होंगे। भोजपुरी दबंग्स की हौसला अफजाई के लिए श्वेता तिवारी, पाखी हेगड़े और मोनालिसा जैसी जानी मानी भोजपुरी अभिनेत्रियां भी मौजूद रहेंगी।


लीग की कुल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. एक ग्रुप की टीम दूसरे की चारो टीमों से ही खेलेगी। ग्रुप ए में भोजपुरी दबंग्स के अलावा तीन अन्य टीमे हैं - सिनेजगत की मुंबई हीरोज जिसके कप्तान सुनील शेट्टी हैं, बंगाल टाईगर्स और पिछली बार की उपविजेता कर्नाटक बुलडोजर्स। प्रतियोगिता का फाइनल 10 मार्च को बेंगलूर में होगा।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment