विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Cleaner Woman Is Main Conspirator Of Killing Sharm

खुलासा : महिला सफाईकर्मी ने करवाई थी दिगंबर तीर्थक्षेत्र कमेटी के जीएम की हत्या

भास्कर न्यूज | Oct 27, 2012, 14:32PM IST
 
 


गिरिडीह/रांची. भारत वर्षीय दिगंबर तीर्थक्षेत्र कमेटी में साफ-सफाई के काम से जुड़ी एक महिला संझली देवी ने ही संस्था के महाप्रबंधक पीसी शर्मा की हत्या की व्यूह रचना की। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में महिला ने सभी राज उगल दिए। ऐसे में हत्या के 19 दिन बाद ही पीसी शर्मा मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है। मालूम हो कि शर्मा की हत्या 7 अक्टूबर को कर दी गई थी। नक्सलियों के गढ़ में हुई इस हत्या के पीछे नक्सलियों का ही हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन, नक्सलियों के इंकार के बाद मामला सुलझता नहीं दिख रहा था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हुई जांच में आखिरकार इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई। एसपी अमोल वी हो मकर ने बताया कि हत्या की सूचना सबसे पहले मधुबन ओपी में फोन पर किसी अज्ञात ने दी थी। सूचना के सत्यापन में पता चला था कि पीसी शर्मा को एक अज्ञात महिला ने बुलाकर बाहर लाया। उनके गेट के पास आते ही दो लोगों ने उनपर गोली चलाई थी। इसपर वे अंदर आने की कोशिश में थे कि हमलावरों ने उनपर फिर गोली चला दी। फिर उन्हें घसीटकर मंदिर की सीढ़ी पर लाया और ईंट व गैंता से हमला किया। शर्मा भारत वर्षीय दिगंबर तीर्थक्षेत्र कमेटी में महाप्रबंधक होने के साथ निहारिका ट्रस्ट के भी मैनेजर थे। एसपी ने बताया कि हत्या की व्यूह रचना करने वाली संझौली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment