विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> CM Helicopter'S Emergency Landing

बाल बाल बचे अर्जुन मुंडा - हेलीकाप्टर से टकराई चिडियां, इमरजेंसी लैंडिंग

Animesh Nachiketa. | May 09, 2012, 12:47PM IST
 
 


रांची.  मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को लेकर रांची से खरसांवा लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर आज दोपहर रांची एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में सीएम और उनकी पत्‍नी घायल हो गए हैं। सभी अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं । हेलीकॉप्‍टर में सीएम, उनकी पत्‍नी मीरा मुंडा सहित चार लोग बैठे थे। डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली से डीजीसीए की टीम एयर इंडिया के सेवा विमान से रात आठ बजे रांची पहुंच गई। टीम ने जांच शुरू कर दी है।

अपोलो अस्‍पताल के डॉक्‍टरों के मुताबिक मुंडा को अभी सर्जरी की जरूरत नहीं है। मुंडा अभी पूरे होशो हवास में बताए जा रहे हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और वो खतरे से बाहर है। उनके दाहिने हाथ में फैक्चर है। सीएम की पत्‍नी को भी चोटें आई हैं। उनके एक हाथ में फैक्चर, दूसरे हाथ में खरोंच है। उनके पैर व कमर में चोटें आई हैं।

झारखंड के डीजीपी जीएस रथ ने कहा कि सीएम को सीने और कमर में चोटें आयीं हैं। हादसे की जांच होगी। इस मामले में चूक कहा हुई है इसकी जांच होगी। हेलीकॉप्‍टर में सीएम और उनकी पत्‍नी के अलावा विधायक बड़कुंवर गगराई और सीएम के सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री के अपोलो पहुंचने की खबर मिलते ही कई मंत्री, नेता, सीएस, डीजीपी समेत कई अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा ?

सीएम को खरसांवां के कुचाई में एक विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास करना था। इसके लिए सीएम के हेलीकाप्टर ने आज दोपहर रांची से खरसांवा के लिए उड़ान भरी। लेकिन खरसांवा में लैंडिंग के वक्‍त पायलट को तकनीकी दिक्‍कत महसूस हुई। इसके बाद पायलट ने हेलीकाप्टर को रांची की ओर मोड़ लिया।  रांची हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय हेलीकाप्टर क्रैश कर गया (वीडियो देखें)। हेलीकाप्टर लगभग 10 से 15 फीट की उंचाई से जमीन पर गिर पड़ा।
मालूम हो कि झारखण्ड सरकार ने यह हेलीकाप्टर भाड़े पर लिया है। मुंबई की कंपनी आर्यन एविएशन का यह हेलीकॉप्‍टर (ऑगस्‍टा 101) करीब 20 साल पुराना बताया जा रहा है। इसकी देखरेख रांची एयरपोर्ट पर ही स्टेट हैंगर में होती है। मल्‍टी इंजन वाला यह हेलीकॉप्‍टर पहले भी दुर्घटनाग्रस्‍त  हुआ है।
 
पूर्व राष्‍ट्रपति ए पी जे अब्‍दुल कलाम के साथ कुछ साल पहले बोकारो में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। हालांकि वह सिंगल इंजन का हेलीकॉप्‍टर था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment