'सीआरपीएफ की तरह काम करेगी सीआईएसएफ, 10 हजार जवानों की होगी बहाली'
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 08:39(10/02/12)
रांची/बोकारो। सीआईएसएफ के महानिदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि 10 हजार जवानों की बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। हमारे जवान अब सीआरपीएफ की तर्ज पर काम करेंगे। कई राज्यों से इस संबंध में बातचीत चल रही है।
डीजी ने कहा कि सीआईएसएफ अधिकारियों व जवान संवर्ग में 10 से 15 प्रतिशत तक की रिक्तियां हैं। पिछले वर्ष 13 हजार नए लोगों को सीआईएसएफ में बहाल किया गया है।