विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Do Not Be Surprised, Really Police Is In The Shelt

चौंकिए मत, है सच - यहां ओझा व भगतिन की शरण में है पुलिस

अभिषेक चौबे/राम मन | Apr 17, 2012, 00:04AM IST
 
 

रांची. अपराधियों का सुराग पाने के लिए रांची पुलिस को अपने खुफिया तंत्र के बजाए ओझा व भगतिन पर ज्यादा विश्वास है। अपहरण व हत्या जैसे गंभीर अपराधों की जांच में जुटे कुछ पुलिस अफसरों का कहना है भगतिन द्वारा दिए गए सुरागों से उन्हें कई मामलों में सफलता भी मिली है। यही नहीं पुलिस पीडि़त परिवारों को भी भगतिन की शरण में जाने की सलाह देने में जुटी है। मामाजी अपहरणकांड का पटाक्षेप करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भगतिन के सुराग बहुत काम आए। उनके सुझाव के बाद मामाजी के परिवार वाले भगतिन के पास गए थे। इसके बाद भगतिन द्वारा बताई गई दिशा में कार्रवाई करने पर मामजी बरामद कर लिए गए। उनके मुताबिक, भगतिन ने मामाजी के सुरक्षित होने की भी भविष्यवाणी की थी। रिहाई के बाद मामाजी ने भगतिन के घर में मौजूद मां दुर्गा और शिव मंदिर के निर्माण में भरपूर सहयोग किया।

हां, दिए हैं सुराग

"मामाजी समेत अन्य मामलों में परिजनों के जरिए पुलिस को सुराग दिए हैं। मां दुर्गा की कृपा से मैं कुछ भलाई का काम कर पाती हूं।" - भगतिन.


कांके स्थित मोंटे कार्लो कंपनी के विष्णुभाई पटेल उर्फ मामाजी को ढूंढने में भगतिन ने सुराग दिए। 30 दिसंबर को उनका अपहरण कर लिया गया था। भगतिन ने मामाजी के परिजनों को बताया था कि अपराधी किस दिशा में हैं।

लापता डीड राइटर अताउल्ला के रिश्तेदार अप्पू इवेन अजीज को पुलिस ने भगतिन के पास जाने की सलाह दी। भगतिन ने उन्हें बताया अताउल्ला को अपराधी उत्तर दिशा की ओर ले गए हैं। उसे कमरे में बंद कर रखा गया है।

कुछ दिनों पूर्व एक लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पदाधिकारियों ने लड़की के परिजनों को भगतिन के पास सलाह के लिए भेजा। भगतिन ने सुराग दिया। लड़की के गढ़वा में होने की जानकारी मिली।

पुलिस का इनकार

"मामाजी को पुलिस ने खुद जांच कर बरामद किया था। इसमें किसी भगतिन का सहयोग हमने नहीं लिया। पुलिस का खुफिया तंत्र मजबूत है।" - असीम विक्रांत मिंज, एसपी, रांची ग्रामीण.
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment