रांची. हाईकोर्ट ने गुरुवार को झारखंड सुपीरियर ज्युडिशियल सर्विसेस की ओर से आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें आठ वकीलों का अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) पद के लिए चयन किया गया है। इनमें अरुण कुमार राय, मनोज प्रसाद, मो. शकीर, अखिल कुमार, अजय शर्मा, राम शर्मा, सत्य प्रकाश सिन्हा और निकेश कुमार सिन्हा शामिल हैं।
हाईकोर्ट के महा निबंधक पीआर दास ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा बार कोटे से ली गई थी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद तीन फरवरी को सफल 32 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ था।