विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Elite Class Showroom Will Open At Ranchi Airport

रांची एयरपोर्ट पर खुलेंगे एलिट क्लास शोरूम

Adil Hassan. | Aug 10, 2012, 11:09AM IST
 
 

रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बन कर तैयार है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर नई टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। नई टर्मिनल बिल्डिंग में ब्रांडेड कंपनियों के शो-रूम होंगे। मोबाइल से लेकर इलेक्ट्रानिक गुड्स तक यहां मिलेंगे। ज्वेलरी की दुकानें होंगी। साथ ही ब्रांडेड कपड़े व जूते भी मिलेंगे। एयरपोर्ट टर्मिनल में शो-रूम आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शो रूम के आवंटन में लोकल बिजनेसमैन को प्राथमिकता दी जा रही है।

नया एयरपोर्ट टर्मिनल भवन137.79 करोड़ की लागत से बन रहा है, जो ऊपर से देखने में नीले आकाश तरह दिखेगा। छत दराररोधी होगी। दो सब-वे की भी सुविधा होगी। इसका इस्तेमाल यात्री सीधे सेक्युरिटी होल्ड एरिया से जहाज के अंदर जाने में करेंगे। जहाज में बैठने के लिए रनवे तक जाने की जरूरत यात्रियों को नहीं पड़ेगी।

> बिल्डिंग की क्षमता 700 पैसेंजर्स की होगी। इनमें 500 डोमेस्टिक और 200 इंटरनेशनल पैसेंजर्स होंगे।

> इसके लिए अलग पार्किंग है। इसकी क्षमता 216 गाडिय़ों की है। चार बसें भी इसमें खड़ी हो सकती हैं।

> दो डिपार्चर गेट होंगे। यात्रियों के लिए पांच एस्केलेटर की सुविधा होगी।

> छह लिफ्ट होंगी। मेट्रो सिटी एयरपोर्ट का दो सब-वे भी होगा।

> सौ फीसदी जेनरेटर पावर सप्लाई की व्यवस्था होगी।


मल्टी ब्रांडेड कंपनियों के शो रूम खुलेंगे


नई टर्मिनल बिल्डिंग में होगा क्लास रेस्त्रां, जूस से लेकर मिठाइयां तक मिलेंगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment