विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Eve Teasing Victim Can Register Complain Here

ईव टीजिंग से पीड़ित हैं तो यहां करें शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई

विशेष संवाददाता | Dec 30, 2012, 17:08PM IST
 
 

रांची। राज्य सरकार ने ईव टीजिंग से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने की रणनीति बनाई है। दोषियों की पहचान के लिए राजधानी में सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और लाइट की व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
 
कहा गया कि कोई भी पीडि़ता अब आपका सीएम डॉट कॉम पर शिकायत कर सकेगी। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री भी मामले की सीधे मॉनिटरिंग करेंगे। इस साइट को सीआईडी से लिंक किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
 
बैठक की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता एसएन प्रधान ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई के लिए संबंधित थाना, एसपी, लोकल एनजीओ व आंगनबाड़ी केंद्रों को जानकारी दी जाएगी। दोषियों को सजा दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए हाईकोर्ट से अनुरोध किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि राज्य गठन के बाद से अब तक महिलाओं से जुड़े लगभग 38000 मामले दर्ज किए गए हैं।
 
 
 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment