विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Football Match Played At Albert Ekka Chowk

अलबर्ट एक्का चौक पर खेला फुटबॉल मैच

Bhaskar News | Jul 01, 2012, 11:19AM IST
 
 

रांची। झारखंडी भाषा-साहित्य व संस्कृति अखरा व झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक को जाम कर फुटबॉल मैच खेला। यह मैच अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नुपूर के इलाज व मदद के लिए खेला गया। खिलाड़ी बने आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता।



शुक्रवार को भास्कर ने इलाज के अभाव में खत्म हो रही है नूपुर की प्रतिभा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद आदिवासी संगठन आगे आए और नूपुर के इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेवार साई के प्रभारी और कोच की बर्खास्तगी की भी मांग की। अखरा की संयोजक वंदना टेटे व झापा के प्रभाकर तिर्की ने नूपुर को सरकारी नौकरी देने की मांग की।



इस मौके पर रतन तिर्की, सोनू लकड़ा समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में कार्यकर्ताओं ने साई प्रभारी सुशील वर्मा और नुपूर से मुलाकात की। सुशील वर्मा ने आश्वासन दिया कि नुपूर को इलाज के लिए रविवार को कोलकाता भेजा जा रहा है। सारा खर्च साई ही उठाएगा। इधर नुपूर ने कहा कि उसे राजनीति से कोई मतलब नहीं है, सिर्फ इलाज होना चाहिए, ताकि वह दोबारा मैदान में उतर सके।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment