रांची/कांके। सूबे के लिए 2013 परिवर्तन वर्ष साबित होगा। आमलोगों से जुड़े मामलों को लेकर पार्टी सड़कों पर संघर्ष करेगी। ये बातें सांसद सुबोधकांत सहाय ने कांके प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में लोग सड़क, नाली, बिजली, रोजगार आदि के लिए बेहाल हैं। वहीं राज्य सरकार केन्द्र द्वारा दी गई विकास राशि तक खर्च नहीं कर पा रही है। कछुआ के चाल को भी मात कर दिया है।
आज आदिवासी लाभुकों के बीच 200 टैक्टर और बसें बांटी गई, इसके लिए सात सालों तक इंतजार करना पड़ा। इसमें मंत्री और डीसी दोनों को आना थे, लेकिन वे नदारद थे। सभी सरकार को बचाने में लगे हैं।
आगे तस्वीरों में देखें पूर्व केन्द्रीय मंत्री को ट्रेक्टरों की सवारी करते हुए -
फोटो - संदीप नाग।