विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Four US Citizens Detained In Ranchi

नक्सली कमांडर से मिलने आए 4 US नागरिक गिरफ्तार, कैमरा व पासपोर्ट जब्त

भास्कर न्यूज. | Oct 11, 2012, 09:17AM IST
 
 


लातेहार. लातेहार पुलिस ने बिना किसी सूचना के जिले में परिभ्रमण कर रहे चार विदेशी सैलानियों समेत रांची के एक पत्रकार को हिरासत में ले लिया। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया है। जबकि उनके पास से बरामद कैमरा व पासपोर्ट को जब्त कर लिया है।
एसपी क्रांति कुमार गडि़देशी ने बताया कि पिछले चार दिनों से लातेहार जिला समेत गढ़वा व छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाके में चार विदेशी नागरिकों के रांची के एक अंग्रेजी अख़बार के पत्रकार उसीनोर मजुमदार के साथ घूमने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना संबंधित जिला के किसी भी एसपी को नहीं थी। इनके लातेहार पहुंचते ही मुझे इसकी जानकारी मिली। इसके बाद सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
 
 
पूछताछ में पता चला कि ये चारो विदेशी नागरिक विक्रम कुमार, वेरेन्द जोसेफ, बरगट जालोविली व डफी रेयान बेगनान पिछले चार दिनों से नक्सल इलाकों में घूम रहे थे। आश्चर्य की बात है कि इनके पास टूरिस्ट वीजा तो झारखंड का है, लेकिन ये सभी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज इलाके में घुम आए हैं। इनके पास से जब्त वीडियो कैमरे में बरगट में 14 जवानों की हत्या के आरोप में बंद नक्सली रविदास मिंज की पत्नी की इंटरव्यू है। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया है। पूरे प्रकरण की जानकारी गृह विभाग को दे दी गई है और अब आगे की कोई कार्रवाई गृह विभाग के निर्देश पर की जाएगी।

दबाव में सैलानियों को भेजा रांची
एसपी ने दबाव में आकर चारों विदेशी सैलानियों व पत्रकार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची भेज दिया। हालांकि शाम हो जाने के कारण एसपी सभी को लातेहार परिसदन में ही रुकने की बात कह रहे थे, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद सभी को सदर थानेदार के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची के लिए रवाना किया गया।
कैमरे से बचते रहे सैलानी
हिरासत में लिए गए चारों विदेशी सैलानी समेत रांची का पत्रकार कैमरे के सामने आने से कतराते रहे। पूछताछ के बाद एसपी कार्यालय से निकलने के बाद सभी लोग सीधे वाहन में सवार हो गए। उन्होंने पत्रकारों को फोटो लेने व बात करने से साफ मना कर दिया।
बिना किसी सूचना के घुसे विदेशी
जिला में प्रवेश करने के बाद चारों विदेशी सैलानियों ने जिले के किसी भी सक्षम पदाधिकारी को सूचना नहीं दी थी। एसपी ने बताया कि नियम है कि कोई विदेशी सैलानी किसी जिले में प्रवेश करते है, तो इसकी सूचना एसपी या किसी सक्षम पदाधिकारी को देनी होती है। लेकिन इन विदेशी सैलानियों ने ऐसा नहीं किया।

बिना नंबर प्लेट की नई गाड़ी से घूम रहे थे विदेशी

जिस वाहन में सवार होकर चारों विदेशी भ्रमण कर रहे थे, वह बिना नंबर प्लेट की नई गाड़ी थी। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की एसपी कार्यालय के सामने भीड़ जुट गई। इस दौरान तरह-तरह की चर्चा होती रही। संभावना जताई जा रही है कि विदेशी सैलानी समेत रांची का एक पत्रकार किसी शीर्ष नक्सली नेता का साक्षात्कार लेने के लिए चार दिनों से कैमरा के साथ अलग-अलग जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment