राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
धोखाधड़ी : जमीन के नाम ठगे 90 लाख, समृद्धि के एमडी समेत गिरफ्तार
भास्कर न्यूज.
| Apr 18, 2012, 10:42AM IST

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अलकापुरी डिबडीह स्थित कंपनी के कार्यालय में हंगामे की सूचना मिली। जब पुलिस वहां पहुंची, तो हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि कंपनी ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। कंपनी ने न तो जमीन दी और न रुपए ही लौटाए। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में गड़बड़ी पाए जाने के बाद चारों आरोपी को पूछताछ के लिए थाना आया। फिर भुक्तभोगी रक्षा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
90 लाख से ज्यादा जमा कराए
डोरंडा थाना पुलिस ने बताया कि कंपनी ने सैकड़ों लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर रुपए लिए। कंपनी पहले बरियातू से अपने कार्यालय का संचालन कर रही थी। लेकिन लोगों के बढ़ते दबाव की वजह से कार्यालय को अलकापुरी डिबडीह स्थित एक निर्माणाधीन मकान में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कंपनी के अधिकारियों ने 90 लाख रुपए जमा कराए जाने की बात कही है।
समृद्धि क्रिएटिव प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सिद्धेश्वर चौबे का कहना है कि सोमवार को कुछ लोगों ने ऑफिस पहुंच कर उन्हें व सहयोगियों को बंधक बना कर रखा। रात में झांसा देकर उन्हें थाना ले जाया गया और उल्टा केस दर्ज करा दिया गया। जबकि गबन के असली दोषी कंपनी के पूर्व सीईओ नरेंद्र ठाकुर हैं। उनके खिलाफ बरियातू थाने में कांड संख्या 3/12 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है, जो न्यायालय में लंबित है। वर्तमान कमेटी ने ग्राहकों के 17 लाख रुपए लौटा भी दिए हैं। सीएनटी की वजह परेशानी हो रही है।
अभियुक्तों ने रुपए लेने की बात स्वीकारी
डोरंडा पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में कंपनी के अधिकारियों ने रुपए लेने की बात स्वीकारी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए लिए गए हैं। लेकिन सारे रुपए कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र ठाकुर अपने साथ ले गए।
संजीवनी के खिलाफ फिर दर्ज हुई ठगी की प्राथमिकी
रांची. संजीवनी बिल्डकॉन के खिलाफ मंगलवार को भी 13 लोगों ने लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कंपनी के डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में करीब 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। हालांकि उक्त रकम की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मालूम हो कि सोमवार को भी 83 लोगों ने सामूहिक रूप से पांच करोड़ से ज्यादा रुपए की धोखाधड़ी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें 22 लोगों को आरोपी बनाया था। इससे पहले भी दर्जनों लोगों ने धोखाधड़ी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजीवनी बिल्डकॉन के ऐश्वर्या ओरमांझी, ओरमांझी नेशनल हाइवे, डायना सिटी दो, फ्यूचर सिटी, बीआईटी पंचोली, शांति वाणी स्टेशन समेत अन्य प्रोजेक्ट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
बढ़ी शिकायतकर्ताओं की भीड़
संजीवनी बिल्डकान के खिलाफ हर रोज प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पीडि़त लोअर बाजार थाना पहुंच रहे हैं। लोअर बाजार थाना पुलिस का कहना है कि जबसे संजीवनी बिल्डकॉन की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, हर रोज अलग अलग इलाके के लोग शिकायत लेकर थाने आ पहुंच रहे हैं।






