धनबाद। बसंत विहार कॉलोनी में लोगों ने जमकर बवाल काटा। बवाल का कारण बनी एक युवती। लोगों ने कॉलोनी के एक मकान में मौजूद एक युवती को एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उन्होंने मकान के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और इसकी सूचना सरायढेला पुलिस को दी।
सरायढेला पुलिस बसंत विहार पहुंची और उक्त मकान का दरवाजा खोला। पुलिस को चकमा देकर पुरुष फरार हो गया, जबकि युवती पकड़ी गई। उसे जब पुलिस अपने साथ ले जाने लगी, तो उसने मुंह ढक लिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती के कार्यकलाप संदिग्ध हैं, जबकि युवती स्वयं को पढ़ी-लिखी कामकाजी बता रही थी। उसका कहना था कि वह यहां अपने मित्र से मिलने आई थी। उसने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया, जिसके काण लोग उसके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लोगों की भीड़ थाने में देर रात तक जुटी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
आप भी तस्वीरों में जानिए पूरा मामला -