विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Sports >> Hard Security System For JSCA Stadium During ODI

चाक-चौबंद होगी जेएससीए स्टेडियम की सुरक्षा-व्यवस्था

संजय पांडेय | Dec 08, 2012, 12:23PM IST
 
 

रांची। 19 जनवरी को रांची में भारत-इंग्लैंड के बीच होनेवाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान स्टेडियम की कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी। खिलाडिय़ों, दर्शकों और स्टेडियम की सुरक्षा में जेएससीए कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहता है। इसके लिए जेएससीए और सुरक्षा कमेटी एक महीना पहले से ही तैयारी प्रारंभ कर चुका है। जेएससीए सूत्रों के मुताबिक आईजी आरके मलिक की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी ने सुरक्षा संबंधी एक-एक पहलू पर पूरी गंभीरता के साथ योजना बनाई है। इसके तहत स्टेडियम में प्रवेश करनेवाले प्रत्येक द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगे रहेंगे। स्टेडियम में प्रवेश करने से लेकर सीट पर बैठने तक दर्शकों की प्रत्येक गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा मैच से पहले पूरे स्टेडियम की तलाशी झारखंड सरकार द्वारा प्रशिक्षित खोजी कुत्ते द्वारा ली जाएगी। जेएससीए स्टेडियम को जोडऩे वाले सभी संपर्क मार्गों की बैरिकेडिंग की जाएगी। खिलाडिय़ों को होटल से स्टेडियम तक लाने-ले जाने का काम पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा किया जाएगा। उस दौरान सड़क पर ट्रैफिक फ्री व्यवस्था की जाएगी। पूरी व्यवस्था में 600-1000 पुलिसकर्मी तैनात रखे जाने की संभावना है। हालांकि सुरक्षा योजना के बारे में कमेटी के अध्यक्ष आरके मलिक ने अभी से कुछ भी कहने से मना किया है। उन्होंने कहा कि वे नौ दिसंबर को जेएससीए स्टेडियम में होनेवाली बैठक के बाद सुरक्षा योजनाओं का खुलासा करेंगे।

मैच देखने के लिए दर्शकों को कठिनाइयों से बचने के लिए कम-से-कम एक से तीन घंटे पहले जाकर अपना स्थान ग्रहण कर लेना होगा। दर्शक लैपटॉप, मोबाइल फोन, कैमरा, पानी की बोतल, खाद्य सामग्री, दूध की बोतल, प्लास्टिक, डंडा आदि सामान के साथ स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चिंता का कारण नहीं : अमिताभ

जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा कि जेएससीए की सुरक्षा कमेटी एक माह पहले से ही सुरक्षा की तैयारियों में लगी हुई है। सुरक्षा कमेटी के चेयरमैन आरके मलिक और उनकी टीम ने जो योजना बनाई है उसके बाद सुरक्षा-व्यवस्था चिंता का कारण नहीं है। दूसरे जेएससीए स्टेडियम भी मेन बाउंड्री से चारों ओर से कम-से-कम 100 मीटर की दूरी पर है। इससे स्टेडियम में प्रवेश करनेवालों पर कड़ी नजर रखने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment