विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Hatia Bypoll : Congress And 26 Security Deposits S

हटिया उपचुनाव : कांग्रेस सहित 26 की जमानत जब्त

Bhaskar News. | Jun 16, 2012, 11:12AM IST
 
 

रांची. हटिया विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट इस तरह से आएगा इसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया गया था। काउंटिंग के बाद जो रिजल्ट आया उसने सभी को चौंका दिया। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सहाय सहित कुल 26 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नियम के मुताबिक किसी भी प्रत्याशी को जमानत जब्ती से बचने के लिए कुल मत का छठा हिस्सा लाना अनिवार्य था। यानि कुल मत 151991 मत में से कम से कम 25332 मत लाना था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सहाय को मात्र 21578 मत ही मिले। इस कारण सहाय की जमानत जब्त हो गई। भाजपा प्रत्याशी रामजी लाल शारदा 26151 मत लाकर जमानत जब्त कराने से बचे।

जीत का जश्न

आजसू पार्टी प्रत्याशी नवीन जायसवाल के जीतने की खबर आते ही कार्यकर्ता उत्साहित होकर नाचने लगे।

हटिया में झाविमो को जीत का पूरा भरोसा था। पार्टी ने राज्य सरकार की विफलता को मुद्दा बनाया था। जनता ने इसे वजन भी दिया। जब आजसू को लगा कि वह मुद्दों के सामने टिक नहीं पाएगा, तो उसने दूसरा रास्ता अख्तियार किया। मुद्दों की धार को कुंद करने के लिए पैसे बांटे गए। जनता को दिग्भ्रमित कर वोट हासिल किया गया, लेकिन झाविमो के मुद्दे अब भी बरकरार हैं। पार्टी जनहित में संघर्ष करती रहेगी। इसका लाभ अगले आम सभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इस हार से पार्टी तनिक भी हतोत्साहित नहीं है। - प्रदीप यादव, झाविमो

बहुमत किसी के साथ नहीं : शारदा

अपनी हार के बाद भाजपा प्रत्याशी रामजी लाल शारदा ने कहा कि बहुमत किसी के पास नहीं है। 4.02 लाख वोटरों में से मात्र 1.52 लाख मतदाताओं ने ही वोट किया। मतदाताओं ने वोट क्यों नहीं किया, इसकी समीक्षा होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र के वोटरों का नहीं निकलना ही उनकी हार का प्रमुख कारण है। चुनाव परिणाम बिल्कुल आशा के अनुरूप नहीं रहा। देहात क्षेत्र में उन्हें कम वोट मिले।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment