विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Ill Passenger Did Ruckus, DRM Apologizes

ट्रेन में बिगड़ने लगी सबकी तबीयत, फिर जो हुआ वो था देखने लायक!

Bhaskar News. | Oct 27, 2012, 09:54AM IST
 
 


रांची. राउरकेला-जम्मूतवी ट्रेन में तबीयत खराब होने की वजह से सफर करने वाले एक यात्री अजय महापात्रा ने हटिया स्टेशन पर जमकर बवाल किया। डीआरएम जी मल्या ने मौके पर पहुंचकर अजय से माफी मांगी। बाद में अजय की मेडिकल जांच करवाई गई और सभी यात्रियों को समझा कर ट्रेन को रवाना किया गया। अजय महापात्रा ने बताया कि राउरकेला स्टेशन पर वो जम्मूतवी ट्रेन से रांची आ रहे थे। उन्हें दिल्ली जाना था। ट्रेन में पहले से ही कीटनाशक का छिड़काव किया गया था। इससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ यात्री पहले से भी परेशान थे। देखते देखते अजय की स्थिति बिगडऩे लगी और वो बेहोशी की हालत में आने लगे। किसी यात्री ने हटिया जीआरपी को सूचना दे दी की बोगी के सभी यात्री बेहोश हो रहे हैं। ये खबर सुनते ही स्टेशन पर बवाल मच गया। तुरंत हटिया पुलिस, आरपीएफ, रेलवे डॉक्टर और डीआरएम खुद स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन रुकते ही अजय ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
माफी मांगने के बाद शांत हुए यात्री : ट्रेन रुकने के बाद अजय को सबसे पहले डॉक्टर के पास ले जाया गया। उनकी जांच की गई। उनकी स्थिति सुधरने के बाद जब डीआरएम ने बात की तो कुछ यात्री भड़क गए। उनका कहना था कि छिड़काव इतना ज्यादा था कि किसी की भी जान जा सकती है। इस बात पर डीआरएम ने माफी मांगी और सभी यात्रियों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया। हंगामे की वजह से आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment