राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
यहां महिलाओं पर गुजर रहे ऐसे सितम कि सुन चौंक जायेंगे आप!
एजेंसी.
| Apr 16, 2012, 00:01AM IST

संगठन ने कहा कि उसकी यह रिपोर्ट राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया, "राज्य में 10 वर्षो के दौरान 7563 और देश भर में बलात्कार के 190008 मामले दर्ज किए गए।"
रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 2707 महिलाएं दहेज हत्या की शिकार हुईं और दहेज से सम्बंधित 3398 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 3854 महिलाओं का अपहरण हुआ।
जेएचआरएम के अध्यक्ष ग्लैडसन डूडंग ने कहा, "राज्य सरकार कानून व्यवस्था बहाल करने में विफल रही है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे मामलों के लिए समाज भी जिम्मेदार है। आंकड़ों के अनुसार पांच फीसदी से अधिक बलात्कारी पीड़िता के परिजन थे। जब लड़कियां अपने घरों में ही सुरक्षित नहीं हैं तो कैसे हम उनके पड़ोस एवं समाज में सुरक्षित रहने की उम्मीद कर सकते हैं।"








