राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
यहां आसमान से कुएं में गिरा कुछ ऐसा कि खौलने लगा पानी!
भास्कर न्यूज.
| Aug 10, 2012, 10:49AM IST

खंभे पर ठनका गिरने से राजभवन फीडर ठप हो गया। इससे राजधानी व आसपास के बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। गांव के लोगों ने बताया कि शाम में करीब साढ़े पांच बजे तेज आवाज के साथ ठनका गिरा तो पूरा इलाका सहम गया। बारिश बंद होने के बाद लोग मौके पर पहुंचे तो वहां सिर्फ धुएं का गुबार नजर आ रहा था। बिजली का खंभा लाल था। कुएं का पानी खौल रहा था।
पोल हुआ लाल, देर तक पास नहीं जा सका कोई
पोल गर्म होकर लाल होने की सूचना पाकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता आनंद लाल सिंह, कनीय अभियंता पंकज जायसवाल, जेएनके सिंह व अमित कुमार बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि वहां धुआं उठने की वजह से वे खंभे तक पहुंचने का साहस न जुटा सके।
देर रात तक फीडर ठप
33 केवीए के लाइन में गड़बड़ी के कारण राजभवन फीडर ठप होते ही कांके रोड, रातू रोड, पंडरा, अपर बाजार, कमड़े, राजभवन, गांधीनगर, सर्किट हाउस, दीनदयाल नगर समेत बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। देर रात तक राजभवन फीडर की गड़बड़ी ठीक नहीं की जा सकी थी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कांके फीडर से बिजली ली जा रही थी। लेकिन एक घंटे के अंतराल पर लोड शेडिंग जारी थी।






