रांची. झारखंड विधानसभा का बजट सत्र दो मार्च से शुरू होगा। डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘सरकार का प्रयास होगा कि बजट में राज्य के संपूर्ण विकास का खाका तैयार किया जाए। अगले वित्तीय वर्ष में बजटीय प्रावधान के मुताबिक खर्च हो, ताकि विकास को गति मिल सके।’