विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Jharkhand Government To Continue To Fight

झारखंड में सरकार बनाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी, फैसला आलाकमान करेगी

Bhaskar News | Feb 20, 2013, 02:43AM IST
 
 


 रांची.  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति शासन को कांग्रेस अपनी सरकार समझने की भूल नहीं करे। कार्यकर्ता आंदोलन के माध्यम से आम जनता से जुड़ें, तभी कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके बाद राज्य का तेजी से विकास होगा। मंगलवार को वह कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। इसके बाद मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां राष्ट्रपति शासन थोपा नहीं है।

 

यदि किसी दल के पास बहुमत है, तो वह साबित करे और सरकार बना ले। कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने विधायक दल के नेता राजेंद्र सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि वही जवाब देंगे। राजेंद्र सिंह ने कहा कि इसका फैसला आलाकमान करेगी।

 

आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल केंद्र सरकार का ध्यान झारखंड के विकास पर है। केंद्र से काफी पैसे भेजे गए, लेकिन उसका उपयोग नहीं हुआ। एनएच-75, नक्सलवाद इलाकों की सड़कें, रांची में रिंग रोड, फ्लाईओवर आदि फोकस प्वाइंट होना चाहिए। 

 

उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और हथियार से नक्सल समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। जिस कारण से युवा मुख्य धारा से भटक कर बंदूक उठा रहे हैं, उस कारण को ही समाप्त करना होगा। यह विकास से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पारा मिलिट्री फोर्स में महिलाओं की ज्यादा बहाली की जाएगी।

 

भ्रष्टों की फाइल खुलवाएं : धान
ग्रामीण जिलाध्यक्ष देवकुमार धान ने कहा कि राज्य के लोग अपने को अब भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विधि व्यवस्था गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि निगरानी में कई नेताओं और अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। इसकी फाइल बंद कर दी गई है।

 

राष्ट्रपति शासन में इन फाइलों को खुलवाएं और भ्रष्ट लोगों को जेल भेजें। मैसेज दिया जाए कि कांग्रेस भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पूर्व डॉ. गुलफाम मुजीबी ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड को केंद्र सरकार पर ही भरोसा है। नक्सल, सड़क, विधि व्यवस्था सहित कई समस्याएं हैं, जिनका निराकरण पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया। अब इस पर ध्यान देना चाहिए। हमें राज्य की जनता की आंकाक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना होगा।

 

राष्ट्रपति शासन में कार्यकर्ता खुश नहीं : सुरेंद्र
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति शासन में कांग्रेस कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। हमारे हाथ में अप्रत्यक्ष रुप से शासन है, लेकिन राजभवन तरजीह नहीं दे रहा। कुछ लोग वहां घुस गए हैं, जो पीछे से शासन चला रहे हैं।

 

मिशन 2014 में सफलता हासिल करना है, तो अच्छा होगा चुनाव ही हो जाए। केंद्रीय मंत्री के समक्ष उन्होंने विस्थापन, फ्लाईओवर आदि की समस्या भी रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन को इस पर गंभीर होना चाहिए।
राजनीतित्नकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, आम आदमी से जुड़ें

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment