विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Jharkhand State Transport Corporation Will Be Form

अब बनेगा झारखंड राज्य परिवहन निगम

भास्कर न्यूज. | Aug 06, 2012, 14:59PM IST
 
 

रांची. राज्य के नागरिकों को सरकारी बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए दो टीमें भी गठित हो गई हैं। ये टीमें अगले सप्ताह कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगी। वहां से लौटने के एक हफ्ते के अंदर परिवहन आयुक्त को रिपोर्ट देंगे, जिस पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

राज्य बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में परिवहन निगम के गठन को पूरी तरह नकार दिया था। उनके बाद बने मुख्यमंत्रियों ने भी निगम को अन्य निगमों की तरह सफेद हाथी बताते हुए इसे अनावश्यक ठहराया था।

जानेंगे कैसे चलेगा निगम

दोनों टीमें संबंधित राज्यों में जाकर परिवहन निगमों के गठन, आर्थिक हालात, बसों और डिपो के रख-रखाव, सर्विस प्रक्रिया, वर्कशॉप की कार्यप्रणाली, अंतरराज्यीय परमिट प्रक्रिया के अलावा शुल्क संबंधी जानकारी जुटाएगी।

राज्य के लोगों को होगा लाभ

राज्य में परिवहन निगम बनने से शहर और देहात में रहनेवाले हर नागरिक को फायदा होगा। राज्य के हर कोने के अलावा निगम की बसें आसपास के राज्यों के लिए भी उपलब्ध होंगी। प्राइवेट बसों की तुलना में निगम की बसों का किराया कम होगा। इससे आम जनता को तो सुविधा होगी ही, राज्य सरकार को भी बसों से राजस्व का लाभ मिलेगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment