विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> JMM Withdraws Support From Arjun Munda Government

JMM ने अर्जुन मुंडा सरकार से वापस लिया समर्थन, अल्पमत में आई सरकार

Animesh Nachiketa. | Jan 08, 2013, 12:07PM IST
 
 

रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के नेत्रृत्व में चल रही सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। आज पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन इस बात की घोषणा कर दी।
 
 
हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब पार्टी राजभवन से संपर्क में है। आज देर रात तक पार्टी के नेता राज्यपाल सैयद अहमद से मिल सकते हैं। समर्थन वापसी के बाद सूबे में सियासी हलचल तेज़ हो  गयी है। 
 
 
 
सांसद कामेश्वर बैठा ने मीटिंग के बाद कहा
 
 
इससे पहले पार्टी के सांसद कामेश्वर बैठा ने मीटिंग के बाद कहा था कि अगर सरकार पार्टी की मांगों को 10 जनवरी तक नहीं मानती है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना समर्थन वापस ले लेगा। लेकिन इससे पहले ही हेमंत सोरेन ने लम्बे समय से सरकार को लेकर चले आ रहे सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए समर्थन वापसी की घोषणा कर दी।
 

 

CM अर्जुन मुंडा ने झारंखड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन से की मुलाकात  

 

इधर, इससे पहले झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज यहां झारंखड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात की और राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की थी।

 


श्री मुंडा ने आज दोपहर बाद श्री सोरेन के यहां मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर जाकर उनसे लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की थी। यह बातचीत झामुमो की कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले हुई। मुख्यमंत्री ने भाजपा के रूख से श्री सोरेन को अवगत कराया तथा बातचीत से रास्ता निकालने का अनुरोध किया था। लेकिन ऐसा हो न सका। 
 
 

क्या है दलगत स्थित 

 

कुल सीटें - 81

BJP 18

JMM  18

CONG 13

JVM  11

AJSU 6

JDU  2

OTHERS 13

 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment