विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Know The Real Hero Of Dumka

बूंद-बूंद बर्बाद हो रहे पानी को खेतों में में पहुंचाया, जानिए इस रियल हीरो को

Bhaskar News. | Aug 09, 2012, 11:09AM IST
 
 


दुमका.झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के हरवाडीह गांव में मयूराक्षी नदी के पानी को हिजला पहाड़ पर स्थित टैंक में पहुंचाने के लिए संयंत्र लगा है। इस संयंत्र से बूंद-बूंद पानी टपक कर बर्बाद होता था। हरवाडीह के लखीराम मुर्मू का ध्यान 12 साल पहले इस पर गया। उन्होंने मिट्टी काटकर 100 मीटर लंबी नाली बनाई और फिर 15 बाई 10 फीट का तालाब खोदा। तालाब से सटी नालियां भी बनाई।

 

सड़क के नीचे पाइप बिछाकर पानी दूर दराज के खेतों तक पहुंचाया। 10 बीघा बंजर जमीन पर सब्जी की खेती करने वाले लखीराम मुर्मू को अच्छी आमदनी होने लगी। लखीराम मुर्मू बताते हैं कि वर्ष 2000 में उन्होंने काम शुरू किया, तब किसी ने साथ नहीं दिया। अब सभी लोग सराहना कर रहे हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment