विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Madhu Koda Did 15 Billion Tax Evasion

मधु कोड़ा ने की 15 अरब रुपए की टैक्स चोरी

राजेश कुमार। | Dec 22, 2012, 13:11PM IST
 
 


रांची। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पिछले सात सालों में लगभग 15 अरब 30 करोड़ 56 लाख रुपए की टैक्स चोरी की है। आयकर विभाग ने इस संबंध में स्पेशल कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और पिता रसिक कोड़ा को भी समन जारी किया है। दोनों को कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। 

आयकर चोरी के मामले में विभाग ने मधु कोड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ 11 शिकायतवाद दर्ज कराया था। इसके बाद कोर्ट ने चार दिसंबर को प्रोडक्शन वारंट जारी किया। इसके आधार पर कोड़ा को सात दिसंबर को विशेष न्यायाधीश डीके पाठक की अदालत में पेश किया गया था। गुरुवार को इस मामले में आयकर विभाग ने अपना पक्ष रखा। विभाग की ओर से बताया गया कि वर्ष 2007-08 में कोड़ा की आय लगभग 15 अरब रुपए थी। इस पर 7.43 अरब का टैक्स बनता था। यह राशि उन्होंने जमा नहीं कराई। 



2111 गुणा बढ़ गई आमदनी 


आयकर विभाग के अनुसार वर्ष 2004-05 में मधु कोड़ा की आमदनी 50,23,938 रुपए थी। वर्ष 2009-10 में यह 2111 गुणा बढ़कर 10 अरब 60 करोड़ 57 लाख 10 हजार 170 रुपए हो गई थी। 


संपत्ति नहीं छिपाई : गीता कोड़ा 


मधु कोड़ा की पत्नी और जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा ने गुरुवार को जमशेदपुर में कहा कि उनके पति ने कोई संपत्ति नहीं छिपाई। सब कुछ आयकर रिटर्न में दिखाया है। आयकर विभाग कई लोगों की संपत्ति को मधु कोड़ा की आय से जोड़ा रहा है। इसके खिलाफ कोर्ट में अपील की गई है। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा जल्द ही आरोपमुक्त होंगे। 

किस साल कितने की टैक्स चोरी 

वर्ष 2004-05 30,07,596 रु. 
वर्ष 2005-06 1,00,89,353 रु. 
वर्ष 2006-07 42,00,384 रु. 
वर्ष 2007-08 7,43,43,66,588रु. 
वर्ष 2008-09 2,51,89,34,530रु. 
वर्ष 2009-10 5,33,50,05,213रु.

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment