विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Manager And His Wife Death In Jharkhand

इस मासूम को क्या मालूम, एक पल में ही सबकुछ छीन लिया भगवान ने!

Bhaskar News | Jun 26, 2012, 13:50PM IST
 
 

रांची/ओरमांझी। ओरमांझी थाना क्षेत्र के नीलकमल मोटल के पास रविवार की देर रात सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक की लालपुर शाखा के मैनेजर राकेश रोशन (39) और पत्नी सोनी श्रीवास्तव (35) की मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां आर्ची (09) और प्राची (07) गंभीर रूप से घायल हो गईं।



दोनों का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं राकेश और सोनी का शव रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। इन्हें नहीं पता है कि मम्मी-पापा नहीं रहे



मासूम बच्चियां आर्ची व प्राची मौत के मुंह से निकल आईं हैं। ये मम्मी-पापा को पल-पल याद कर रही हैं। उनके बारे में पूछ रही हैं। पर इन्हें कौन बताए कि वे अब कभी नहीं लौटेंगे।



कार पलटी, नीचे दब गए पति-पत्नी



पटना निवासी राकेश पत्नी व बच्चियों संग कार से रांची आ रहे थे। कार राकेश चला रहे थे। बगल वाली सीट पर पत्नी सोनी व पीछे दोनों बेटियां बैठी थीं। नीलकमल मोटल के पास रात करीब दो बजे कार नाली निर्माण के लिए रखे गए सीमेंट के स्लैब से टकरा गई। इससे पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment