लातेहार/रांची। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के बरवाडीह के अमवाटीकर गांव के कटिया जंगल में माओवादियों ने मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के शवों के नीचे केन बम लगा रखा था। मंगलवार को शव उठाते ही वहां जबरदस्त विस्फोट हुआ। इसमें दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, माओवादियों व सुरक्षाबलों के बीच दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को भेजा गया है। मंगलवार को डीजीपी जीएस रथ और सीआरपीएफ के डीजी प्रणय सहाय भी लातेहार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
आईजी दीपक वर्मा व डीआईजी लातेहार में कैंप कर रहे हैं, जबकि पुलिस क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। एसपी क्रांति कुमार गडि़देशी ने सात पुलिसकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो जवान अभी भी लापता हैं।
आप देखिये तस्वीरें -