विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> MLA Mahtha Beaten The Pregnant, Unborn Child's Dea

विधायक महथा ने गर्भवती को पीटा, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

Bhaskar News | Jun 28, 2012, 12:29PM IST
 
 

गिरिडीह। जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर जमुआ विधायक चंद्रिका महथा ने अपने भाई व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पड़ोस की एक महिला की जमकर पिटाई की है। पिटाई से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। वहीं महिला को किसी तरह बचाया जा सका है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। इस संबंध में इलाजरत तारा देवी (27) ने पुलिस से लिखित शिकायत की है।



तारा देवी का कहना है कि मंगलवार की देर रात अचानक जमुआ विधायक चंद्रिका महथा, उसके भाई अयोध्या महथा, नरेश महथा, बासुदेव महथा, सुमित्रा देवी, मसोमात प्रेमा देवी सहित कई लोग उसके घर पहुंचे और उसके पति मनोज महथा को खोजने लगे। साथ ही जमीन छोड़ने की धमकी देने गए। पति के न मिलने पर विधायक और उनके रिश्तेदारों ने उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। तारा देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आनन-फानन में गर्भ से बच्चे को निकाला गया।



पुलिस ने दर्ज किया पीड़िता का फर्द बयान



छवि खराब करने की साजिश



जमुआ विधायक चंद्रिका महथा ने कहा कि मंगलवार की शाम वे लोग खोजा टोला गांव में ही अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। इसी दौरान मनोज महथा, प्रदीप, विजय हाजरा, पुनी, महेन्द्र महथा सहित कई लोग उसी टोला में रहने वाली उनकी मसोमात बहन प्रेमा देवी के घर में घुसकर गाली गलौज कर रहे थे। इसकी जानकारी मैंने देवरी पुलिस को दी। कुछ लोग मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।



वर्षो से चल रहा है जमीन विवाद



तारा देवी के पति मनोज महथा ने कहा कि खोजा टोला में उसके हिस्से की जमीन पर विधायक चंद्रिका महथा कब्जा करना चाहते हैं। जिसके कारण बीते कई वर्षो से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विधायक बनने के बाद चंद्रिका महथा उनपर लगातार दबाव बनाने लगे। जब मैंने जमीन देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने मुझे झूठे मुकदमे में फंसा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच मंगलवार की रात वे सभी मेरे घर आए और मुझे नहीं मिलने पर मेरी पत्नी के साथ मारपीट की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment