विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Most Scam Under The Noses Of PM: Baba Ramdev

अधिकतर घोटाले पीएम की नाक के नीचे : बाबा रामदेव

भास्कर न्यूज. | Jul 11, 2012, 11:52AM IST
 
 

रांची. भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण के लिए देशव्यापी भारत स्वाभिमान यात्रा पर निकले योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र पर भ्रष्टाचार और घोटालों के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसी सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। यह दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार देश और जनता के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। अधिकतर घोटाले प्रधानमंत्री की नाक के नीचे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में भूसंपदा के रूप में लगभग 20 हजार लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है, फिर भी इसे गरीब देश कहा जाता है। ऐसा प्रायोजित झूठ पूंजीवादी ताकतों द्वारा सदियों से बोला जा रहा है। जबकि सत्य यह है कि भारत जैसा महान देश दुनिया में नहीं है। विदेशों में रखा गया काला धन अगर वापस लाया जाता है, तो अर्थव्यवस्था के मामले में भारत अमेरिका से कहीं आगे निकल सकता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment