विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Net Exam Tomorrow

कल NET में शामिल होने वालों के लिए जरूरी खबर, सेंटर जाने के पहले ध्यान रहे!

भास्कर न्यूज | Dec 30, 2012, 10:18AM IST
 
 


जमशेदपुर नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) 30 दिसंबर को होगा। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को इंटरनेट से डाउनलोड एडमिट कार्ड से ही काम चलाना होगा। इस संबंध में यूजीसी ने निर्देश जारी कर दिया है।

यूजीसी के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरने के क्रम में डाउनलोड किया गया प्रिंटआउट ही परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड माना जाएगा। लेकिन, इसके लिए परीक्षार्थियों को फॉर्म का प्रिंटआउट किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अटेस्टेड करा कर परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।

वेबसाइट पर एग्जाम सेंटर

यूजीसी ‘नेट’ में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना परीक्षा केंद्र संबंधित को-ऑर्डिनेटिंग विवि की वेबसाइट से पता कर सकते हैं। यानी, परीक्षार्थियों ने आवेदन के समय जिसे अपना को-ऑर्डिनेटिंग विवि चुना है, उस विवि की वेबसाइट से परीक्षा केंद्र पता कर सकते हैं। सभी को-ऑर्डिनेटिंग विवि की वेबसाइट पर छात्रों का नाम व परीक्षा केंद्र जारी कर दिया गया है। जहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दो पालियों में होंगे तीन पेपर

यूजीसी ‘नेट’ दो पालियों में होगी। पहली पाली में दो पेपर और दूसरी पाली में एक पेपर की परीक्षा होगी। सुबह 9.30 से 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा और 1.30 से चार बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा में पेपर एक में 60 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें परीक्षार्थी को 50 का उत्तर देना है। इसी पाली में आयोजित पेपर दो की परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सभी प्रश्नों का उत्तर देना है। इसकी प्रकार दूसरी पाली में आयोजित तीसरे पेपर की परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सभी का उत्तर देना होगा।

रेड व ऑरेंज होगी ओएमआर शीट

नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट और जेआरएफ में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले दो कलर की ओएमआर शीट भरनी होगी। पहले सत्र में रेड कलर की और दूसरे सत्र में ऑरेंज कलर की शीट भरनी होगी।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment