अमेरिका से लाखों में आयी धोनी की नयी 'सवारी'

रांची. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के काफिले में एक और नयी गाड़ी जुड़ गयी है। हाल ही में धोनी ने जेनरल मोटर्स कंपनी की नयी गाड़ी सिएरा 3500 एचडी डेनाली खरीदी है। कुछ दिनों पहले ही धोनी ने इसे ट्विटर पर खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। इस गाड़ी को हैवी ड्यूटी ट्रक से भी जाना जाता है।
पहले से हैं कई कारें
हालांकि, माही के पास पहले से हमर एच2, टोयोटा कोरोला, लैंडरोवर, स्कॉर्पियो, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मित्सुबिशी पजेरो, मारुति एसएक्स 4, मारुति स्विफ्ट समेत कई कारें हैं। इतना ही नहीं बाईक की बात करें तो उनके पास हार्ले डेविडसन, यामाहा की एक्सएस 650 स्पोर्ट्स बाइक, हेलकैट एक्स 132, कावासाकी निंजा जेडएक्स 14 आर समेत 23 बाइक्स भी हैं।
लाखों में है कीमत
जेनरल मोटर्स कंपनी की नयी गाड़ी सिएरा 3500 एचडी डेनाली की कीमत 25.28 लाख रुपये से लेकर 31.61 लाख रुपये के बीच है। माही के प्रशंसकों को उम्मीद है कि जल्द ही माही अपनी इस नयी गाड़ी को लेकर रांची की सड़कों पर दौडाते नजर नजर आयेंगे।







