विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Now No Optional Paper In JPSC PT

अगर आप भी कर रहे हैं JPSC की तैयारी, तो बड़े काम की है यह जानकारी

भास्कर न्यूज | Dec 20, 2012, 12:06PM IST
 
 

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के लिए ऑप्शनल पेपर की व्यवस्था खत्म कर दी है। इसकी जगह अब जनरल स्टडीज (जीएस) का एक अतिरिक्त पेपर होगा। कुल मिलाकर पीटी में जीएस के अब दो पेपर होंगे। यह व्यवस्था पांचवीं सिविल सेवा परीक्षा से लागू होगी। ऑप्शनल पेपर खत्म किए जाने के साथ ही स्केलिंग की भी व्यवस्था खत्म हो गई है।
 
पीटी के सिलेबस के संबंध में सरकार से सहमति मिलने के बाद जेपीएससी द्वारा मंगलवार को सूचना जारी कर दी गई। सिविल सेवा के पीटी के लिए जीएस के दोनों पेपर 50-50 अंक के होंगे। दरअसल पहले पीटी के लिए जीएस का जो पेपर होता था, अब उसी को दो पेपर में बांट दिया गया है। अब नई व्यवस्था में ऑप्शनल पेपर हटाए जाने के बाद 200 की जगह पीटी सिर्फ 100 नंबर का हो जाएगा।
 
बिहार की तर्ज पर सिविल सेवा पीटी के सिलेबस में पहली बार बदलाव किया गया है। मुख्य परीक्षा का सिलेबस पुराना ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
सेकेंड पेपर का यह है प्रारूप
 
पीटी के सेकेंड पेपर के लिए जीएस (वर्तमान सिलेबस) में जनरल साइंस, जनरल मेंटल एबिलिटी और करेंट इवेंट्स ऑफ स्टेट और नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंट इवेंट्स शामिल हैं।
 
फस्र्ट पेपर में यह है सिलेबस
 
फस्र्ट पेपर में जीएस (वर्तमान सिलेबस के आधार पर) के सिलेबस में भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, इंडिया एंड वल्र्ड ज्योग्राफी, इंडियन पोलिटिक्स एंड इकोनॉमी व हिस्ट्री-ज्योग्राफी, इकोनॉमी एंड कल्चर ऑफ झारखंड शामिल हैं।
 
पहले ऐसे होता था पीटी
 
फोर्थ सिविल सेवा की पीटी तक छात्रों के लिए जीएस के साथ ही एक ऑप्शनल पेपर की व्यवस्था थी। दोनों पेपर के लिए 100-100 अंक निर्धारित थे। छात्रों को जीएस के साथ ऑप्शनल विषय की अतिरिक्त तैयारी करनी पड़ती थी। जेपीएससी में 22 ऑप्शनल विषयों की व्यवस्था थी।
 
सभी को बराबर मौका
 
"प्रशासनिक एवं कार्मिक सुधार विभाग की सूचना के आधार पीटी में ऑप्शनल पेपर की व्यवस्था समाप्त हो गई है। इससे अब पीटी में शामिल होने वाले छात्रों को बारबरी का अवसर मिलेगा। इसी के साथ ही स्केलिंग की जरूरत भी स्वत: खत्म हो गई है।" -  सुमंत सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक, जेपीएससी
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment