विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Operation Anakonda 2: Hardcore Maoist Arrested From Saranda

ऑपरेशन अनाकोंडा-2 : सारंडा से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Agency. | Jan 07, 2013, 16:55PM IST
 
 

जमशेदपुर/चाईबासा. झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले सारंडा के जंगलों में चलाये जा रहे अभियान अनाकोंडा 2 के तहत आज एक कट्टर माओवादी को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया कि माओवादी विमल गुडिय़ा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा। वह बारूदी सुरंग विस्फोट, पुलिस दल पर हमला करने समेत दो दर्जन से अधिक नक्सली ङ्क्षहसा के मामलों में वांछित था। 

विमल का पिता मोरा भी एक कुख्यात नक्सली था जिसने मरने से पूर्व वर्ष २००४ में सारंडा में तत्कालीन पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) और एमसीसी का विलय कर भाकपा माओवादी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उसकी बहन भी नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता के कारण गिरफ्तार की जा चुकी है।
 
ज्ञातव्य है कि पिछले माह की शुरूआत में शुरू हुआ नक्सल विरोधी अभियान अनाकोंडा 2  केंद्र प्रायोजित विकास योजना सारंडा एक्शन प्लान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए इन जंगलों से माओवादियों के सफाये के लिए चलाया जा रहा है।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment