विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Sports >> Paika: Jharkhand Continued To Well Performance

पाईका : झारखंड का शानदार प्रदर्शन जारी

भास्कर न्यूज | Dec 08, 2012, 12:24PM IST
 
 


रांची। पाईका राष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद में मेजबान झारखंड का शानदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी झारखंड ने हॉकी और हैंडबॉल में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। बालकों के हॉकी स्पर्धा में झारखंड ने राजस्थान को 9-1 से हराया। झारखंड की ओर से कुमुद कुल्लू और सोमा भेंगरा ने तीन-तीन जबकि महेंद्र टोपनो, सुधीर मुंडा और सुमित तिरु ने एक-एक गोल किए।

इस वर्ग के अन्य मैचों में तमिलनाडु ने गुजरात को 12-1 से, दिल्ली ने मिजोरम को 1-0 से, उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 6-2 से, मध्य प्रदेश ने पंजाब को को 2-0 से तथा आंध्र प्रदेश ने केरल को 3-1 से हराया। हॉकी के बालिका वर्ग में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 7-0 से हराया। झारखंड की ओर से अनुपम होरो ने तीन, नीता आइंद ने दो तथा रेशमा सोरेंग व प्रमीला सोरेन ने एक-एक गोल किए। बालिका वर्ग के अन्य मुकाबले में उड़ीसा ने कर्नाटक को 8-0 से, दिल्ली ने राजस्थान को 7-0 से, मिजोरम ने तमिलनाडु को 2-0 से, हिमाचल ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से तथा हरियाणा ने एमपी को 3-0 से हराया।

बालकों के हैंडबॉल में झारखंड ने लगातार तीन जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में उसने मेघालय को 14-3 से, तमिलनाडु को 8-3 से, तथा त्रिपुरा को 11-1 से हराया। अन्य मैचों में पंजाब ने राजस्थान को 24-9 से, हरियाणा ने कर्नाटक को 20-0 से, ओडिशा ने एमपी को 11-8 से, त्रिपुरा ने तमिलनाडु को 10-6 से, मेघालय ने त्रिपुरा को 10-7 से तथा छत्तीसगढ़ ने मणिपुर को 13-9 से हराया। बालिका वर्ग में झारखंड ने मेघालय को 15-2 से, हरियाणा ने ओडिशा को 15-4 से, मणिपुर ने तमिलनाडु को 4-3 से, छत्तीसगढ़ ने त्रिपुरा को 10-1 से, गुजरात ने राजस्थान को 11-2 से, ओडिशा ने एमपी को 11-6 से तथा पंजाब ने दिल्ली को 12-1 से मात दी। इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी प्रतियोगिता का फाइनल्स शुक्रवार को खेले जाएंगे।




 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment