विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> PHOTOS OF YOUTH FESTIVAL

PICS : खूब बजीं तालियां, जम कर थिरके युवा जब लगा म्यूजिक का तड़का!

1 of 4 Photos

रांची। 28वां ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल के चौथे दिन खेलगांव स्थित ऑडिटोरियम में मंच पर कलाओं का संगम दिखा। समूह गान और फोक आर्केस्ट्रा ने खूब तालियां बटोरी। वहीं पाश्चात्य संगीत लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्टून स्पॉट फोटोग्राफी, स्थापत्य कला को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में किया गया है। आयोजक रांची यूनिवर्सिटी है।
मन लगा मेरे यार फकीरी में...
सुगम संगीत प्रतियोगिता में 11 यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी शामिल हुए। रवींद्र भारती विवि की तनुजा चक्रवर्ती ने मन लगा मेरो यार फकीरी में.. गाकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद डीडी विवि गोरखपुर के प्रतिभा ने मेरे हर गम खुशी में गया है... गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कोल्हान विवि की रूपाली ने गम इश्क से जो सजा मिले... प्रस्तुत किया। कल्याणी विवि के इमन विश्वास, विधान चंद्र विवि से मधुमिता सरकार, बीएयू से आदित्य कुमार, जादवपुर विवि से दिप्ती, विद्या सागर विवि से आनंदिता, बीआईटी मेसरा से स्वाति प्रसाद, मणिपुर विवि से विद्यामणि देवी, गुवाहाटी विवि से रागिनी, एलएन मिश्रा विवि से ऋचा ने गजल और विरह गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में पी लाहरी, डॉ. कुमार आनंद, और श्यामानंद झा थे।
आप भी देखिये तस्वीरें -
फोटो - संदीप नाग.


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment