जमशेदपुर। इतिहास गवाह है कि गुदड़ी के लाल ने हर बार प्रतिभा से लोगों को आश्चर्यचकित किया है। कुछ ऐसी ही प्रतिभा के धनी हैं मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी 12 वर्षीय शहनवाज आलम। शहनवाज ने कागज की बाइक व छह फीट लंबा कार्टून कैरेक्टर बनाकर प्रतिभा का जादू बिखेरा है। वह रद्दी कागज, बोर्ड व पुराने अखबार से अपनी प्रतिभा को कलाकृति का आकार दे रहा है।
सात वर्ष की उम्र में उसने सबसे पहले हाथी को आकार दिया था। पारिवारिक स्थिति दयनीय होने के बावजूद आठवीं कक्षा के छात्र शहनवाज ऊंचाई पर पहुंचने के लिए मेहनत कर रहा है। शहनवाज बस्ती के अन्य बच्चों से बिल्कुल अलग है। बच्चे जब खेल में समय बिताते हैं, तो शहनवाज कागज को आकार देने में लगा रहता है। इस काम के लिए मना करने वाले पिता भी बेटे के हुनर को उड़ान देने के लिए आसपास के दुकानों से रद्दी कागज लाकर देते हैं।
कबाड़ के जुगाड़ की पूरी कहानी तस्वीरों की जुबानी जानने के लिए आगे क्लिक करते जाएं >>>