जमशेदपुर। लौहनगरी के प्रसिद्ध जुबली पार्क का निक्को पार्क कल शाम एक खूबसूरत जलसे का गवाह बना। कोलकाता की स्टेज परफॉर्मर करिश्मा और दिल्ली के डीजे ग्रुप विवेक ने ऐसा समां बांधा कि लोग झूम उठे। मौका था क्रिसमस कॉर्निवाल-2012 का, जिसका आयोजन मारवाड़ी यूथ एसोसिएशन की ओर से किया गया था।
कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में हुआ। पहले सत्र में सुबह 10.30 बजे बच्चों के लिए डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फन गेम जैसे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह क्रिसमस थीम पर था। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने भाग लिया। दिनभर बच्चों ने जमकर धमाल किया। दूसरे सत्र में युवाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता व दिल्ली के कलाकारों ने लाइव परफॉर्मेंस दिया।
हम पेश कर रहे हैं इस धमाकेदार कार्यक्रम की कुछ खास तस्वीरें।