रांची।सूर्य नमस्कार, नंगे पांव मार्निंग वाक, सूरमा लगाने जैसे कई फंडे आप जानते होंगे जिनके बारे में कहा जाता है कि इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। मगर, सच्चाई से इनका कोसों दूर-दूर तक का नाता नहीं है। और तो और इन नुस्खों के चक्कर में आप दूसरी परेशानियों में भी फंस सकते हैं। ये बातें हम नहीं कह रहे। यह कह रहे हैं स्व डॉ लक्ष्मी नारायण इंट्राम्युरल लेजर जमशेदपुर के डॉ सुरेंद्र सिंह। डॉ. सिंह ने रांची में आयोजित झॉसकॉन – 10के समापन के अवसर पर आंखों के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे ही मिथकों के बारे में बताया जिससे अगर बच कर रहेंगे तो आंखों की रोशनी भी बची रहेगी और किसी अनचाही परेशानी में भी नहीं पड़ेंगे।
तो आइए हम आपको रूबरू कराते हैं उन मिथकों से ताकि आप बचे रहें आंख की परेशानियों से...