रांची। यह दुर्लभ तस्वीर 4 जनवरी सन् 1944 के दिन अंग्रेजी अखबार सीबीआई राउंड अप में ‘HOMEGROWN CHEESECAKE’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की ओर था, उसी समय रामगढ़( जो अब झारखंड का एक जिला मुख्यालय है) में स्थित सेना के ट्रेनिंग कैंप में यह तस्वीर खींची गई थी। चित्र में दिखाई दे रही अंग्रेज महिला पैट्रीसिया फ्लीन का साड़ी पहनने का यह अंदाज अंग्रेजों को खूब भाता था। खुद पेट्रीसिया ने यह तस्वीर यह कहते हुए खिंचवाई थी कि एक लड़की को साड़ी ऐसे ही पहननी चाहिए।
अब हम आपको रुबरू करा रहे हैं साड़ी से जुड़ी कई जानी-अनजानी बातों से। साथ ही खूबसूरत तस्वीरों में देखिए साड़ी में कैसी दिखती हैं आपकी फेवरेट हीरोइनें...