रांची। जार का पानी आपको कभी भी बीमार बना सकता है। झारखंड के बोकारो नगर में कई ऐसे प्लांट बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे हैं। वहीं कई बिना जांच किए ही पानी बेच रहे हैं। स्टेट ड्रग एण्ड फूड लेबोरेट्री में विगत तीन वर्षों में सैंपल की जांच नहीं हुयी है।
नगरवासियों के शिकायत के बाद तहकीकात में यह बात उभर कर सामने आयी कि नगर के किसी भी सेक्टर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से किसी प्रकार का लाइसेंस ही नहीं दिया गया है। जबकि नियम के अनुसार जार या बोतल में मिनरल वाटर बेचने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो से लाइसेंस लेना पड़ता है। इतना ही नहीं स्टेट फूड कंट्रोलर से लाइसेंस भी लेना पड़ता है। यही नहीं पानी की पैकेजिंग कर बेचने वालों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा पेयजल स्वच्छता विभाग अथवा नगर निगम से अनुमति लेनी पड़ती है। मगर सारे नियमों को ताक पर रखकर बोकारो के कई सेक्टरों में जार में पानी भरकर सप्लाई का धंधा जोरों पर है।
अब तस्वीरों के साथ देखें साफ पानी(?) की कहानी...