विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> PM Dint Give Time To Meet CM

पीएम ने सीएम को नहीं दिया मिलने का समय

विशेष संवाददाता | Dec 09, 2012, 13:32PM IST
 
 

रांची। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को मिलने का समय नहीं दिया। निराश मुंडा अब पीएम से मिले बगैर ही रविवार की सुबह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम ने एक सप्ताह पहले पीएम को पत्र लिखकर सात दिसंबर के लिए समय मांगा था। इसके बाद मुंडा ने पिछले दो दिनों से दिल्ली में रह कर प्रधानमंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। प्रधानमंत्री से मिलकर अर्जुन मुंडा बिहार के साथ पेंशन दायित्व के बंटवारे के विवाद और कोल ब्लॉक पर झारखंड का पक्ष रखना चाह रहे थे।
 
इन पर होना था विचार
 
बिहार के साथ पेंशन दायित्व के बंटवारे में झारखंड को लगभग 2584 करोड़ रुपए बिहार को देना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जेएसएमडीसी के दो कोल ब्लॉकों का आवंटन भी रद्द करने की बात कही है। इस पर भी मुख्यमंत्री पीएम को यह बताना चाहते थे कि केंद्र सरकार का निर्णय झारखंड के हित में नहीं है। कोल ब्लॉकों का आवंटन रद्द किए जाने से जेएसएमडीसी को परेशानी हो सकती है। राज्य सरकार का कहना है कि ज्वाइंट वेंचर बनाने की दिशा में सरकार काफी आगे बढ़ चुकी है। सीएम मुंडा से पहले हेमंत सोरेन भी पिछले दिनों पीएम और केंद्रीय कोयला मंत्री से मिल कर झारखंड का पक्ष रख चुके हैं।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment