राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
खुद की रायफल से गोली मार पुलिस जवान ने की खुदखुशी
Animesh Nachiketa.
| Jul 11, 2012, 11:29AM IST
रांची. राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 9 बजे एक जवान अखिलेश राम ने खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि पलामू जिले का रहने वाला जवान पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कारणों से परेशान था। वह थाने से पहले पुलिस लाईन में तैनात था।
कुछ दिनों पहले ही उसे थाने में तैनात किया गया था। उसने अपने रायफल से ही खुद को गोली मार ली। रांची के एसएसपी साकेत सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।








