रांची। राज्य के प्रथम व्यक्ति के आवास के सामने दिन भर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस की अनदेखी से राजभवन और नागाबाबा खटाल के आसपास अवैध रूप से ऑटो खड़े करने वाले कुछ ऑटो चालक देह व्यापार, मारपीट और चेन छिनतई जैसे धंधों में लिप्त हैं। यही वजह है कि आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़, चेन छिनतई और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी शहर का पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
भास्कर रिपोर्टर संतोष चौधरी और फोटो जर्नलिस्ट रमीज ने इसकी पड़ताल की। आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों के साथ पेश है पूरी रिपोर्ट।