विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Raid Of Excise Department, Five Arrested With Liqu

उत्पाद विभाग का छापा : देशी शराब समेत पांच गिरफ्तार

Abhishek Choubey. | Jul 10, 2012, 18:15PM IST
 
 

रांची. उत्पाद विभाग द्वारा मंगलवार सुबह अवर निरीक्षक उत्पाद विश्वनाथ राम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान धावा दल ने पांच हजार केजी जावा महुवा, 300 लीटर देशी शराब समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में राम अयोध्या मल्लाह, कपिल राम, संतोष उरांव, अजय ठाकुर और वीरेंद्र मुखिया शामिल है।

सभी को हरमू और विघानगर से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अवर निरीक्षक उत्पाद ने बताया कि मंगलवार सुबह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ टोली, न्यू मधुकम, हरमू विधानगर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बाजार और लालपुर थाना क्षेत्र के चडऱी में छापेमारी की गई। शराब बेचने वाले अन्य लोग धावा दल को देख भागने में सफल रहे। हालांकि विभाग उनकी पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment