राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इंजीनियरिंग एग्जाम देने वाले छात्रों को रेलवे ने दिया तोहफा!
भास्कर न्यूज.
| Apr 27, 2012, 10:36AM IST
28 को भुवनेश्वर से स्पेशल ट्रेन
ईस्ट कोस्ट रेलवे परीक्षार्थियों के लिए एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से चलेगी। 29 अप्रैल को राउरकेला में आयोजित होने वाली एआईईईई की परीक्षा को देखते हुए इस ट्रेन को चलाया जा रहा है। यह ट्रेन भुवनेश्वर से राउरकेला व राउरकेला से भुवनेश्वर के बीच चलाई जाएगी। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 28 अप्रैल की सुबह 7 बजे खुलेगी और 28 अप्रैल को दिन के 3 बज कर 45 मिनट पर राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 29 अप्रैल की रात 9 बज कर 45 मिनट पर यह ट्रेन राउरकेला से खुलेगी।
राउरकेला से स्पेशल कोच
चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा भी एआईईईई इंजीनियरिंग की परीक्षा को देखते हुए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला भुवनेश्वर इंटरसिटी ट्रेन में एक जनरल कोच और एक एसी चेयर कार का कोच भी अलग से जोड़कर चलाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला -कोरापुट ट्रेन में भी एक जनरल कोच जोड़ा जाएगा।
"इंजीनियरिंग की परीक्षा महत्वपूर्ण है। राउरकेला में ओडि़शा जोन का एग्जाम हो रहा है। इस परीक्षा के लिये ईस्ट कोस्ट स्पेशल ट्रेन चला रहा है, वहीं चक्रधरपुर रेल मंडल स्पेशल कोच राउरकेला से दे रही है।" - एके हलधर,वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक.







