राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
नक्सल इलाकों में अब पुलिस की निगरानी में बनेंगी सड़कें
विशेष संवाददाता.
| Apr 14, 2012, 12:03PM IST
नक्सलियों के भय से ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं कर पाते, इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब पुलिस फोर्स को तैनात कर सड़कें बनवाई जाएं। सड़क बनाने के दौरान ही नक्सली वहां लैंड माइंस लगा देते हैं, इससे भी छुटकारा मिल पाएगा। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सड़कों का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसके माध्यम से न सिर्फ विकास कार्यों को गति मिलेगी बल्कि उग्रवाद पर भी नियंत्रण होगा। तय किया गया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में द्वितीय प्राथमिकता वाली योजनाओं को शामिल करने के लिए जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय और पथ परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय को एक पत्र लिखा जाएगा।
इन बाधित योजनाओं पर हुई विशेष चर्चा
एनएच संख्या 75 विस्तार के : किमी 62 से 116 के बीच
राज्य योजना से : पूर्वी सिंहभूम के अस्ती-गुड़ाबांधा पथ, डुमरिया-अस्ती पथ, मुसाबनी-डुमरिया पथ
पीएमजीएसवाई से : चतरा जिला के सदावाहिनी नदी पर पुल, सिद्धिकी नदी पर पुल।





