इस छात्राओं पर सवार हो भूत, कलर्क को चबा जाएंगी कच्चा!

जादूगोड़ा/रांची. आसनबनी हाईस्कूल में तीन छात्राएं अचानक अजीबोगरीब हरकतें करने लगीं। इससे स्कूल के अन्य बच्चे डर गए। बच्चे यह कहकर भागने लगे की छात्राओं को भूत ने पकड़ लिया है। छात्राएं अन्य बच्चों को पीटने के लिए परिसर में दौड़ाने लगीं। बच्चों का बचाव करने गए लिपिक रविकांत माझी को जब इन छात्राओं ने कच्चा खा जाने की धमकी दी, तो थोड़ी देर के लिए वह भी सहम गए। इस दौरान सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गईं। बाद में छात्राओं के अभिभावकों को बुलाया गया तो उन्होंने ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक कराई। घटना के कारण 4 घंटे तक स्कूल में अफरा-तफरी मची रही।
क्या है मामला
आसनबनी हाईस्कूल की कक्षा नौ की तीनों छात्राएं कोकदा से आती हैं। लोगों का कहना है कि आज स्कूल आने के दौरान तीनों एक वृद्धा के घर गई थीं। स्कूल आने के बाद एक छात्रा ने अपने बाल खोल लिए और सिर धुनने लगी। इसे देखकर प्रधानाध्यापक भूतनाथ सिंह ने उसके अभिभावक को बुलाया। अभिभावक ने एक ओझा को बुलाकर झाड़ फूंक कराया और उसे घर ले गए। वह स्कूल से गई भी नहीं थी कि उसकी दूसरी तथा तीसरी सहेलियां भी उसी तरह की हरकत करने लगीं। स्कूल में चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया और स्कूल के अन्य बच्चों को पीटने के लिए दौड़ाना शुरू कर दिया।







